अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को तकफ़ीरी गिरोह ISIL के आतंकवादी हमलों के खतरों से ख़बरदार किया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन ने कल विदेश की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को आतंकवादी गिरोह ISIL के हमलों के बढ़ते खतरे से ख़बरदार करते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया में ब्रिटिश हितों और ब्रिटिश नागरिकों को आतंकवादी गुटों से खतरा होने की संभावना बढ़ती जा रही है।
इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने भी कहा था कि यह उग्रवादी गुट देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।
1 नवंबर 2014 - 12:15
समाचार कोड: 648447
ब्रिटेन ने कल विदेश की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को आतंकवादी गिरोह ISIL के हमलों के बढ़ते खतरे से ख़बरदार करते हुए कहा कि इराक़ और सीरिया में ब्रिटिश हितों और ब्रिटिश नागरिकों को आतंकवादी गुटों से खतरा होने की संभावना बढ़ती जा रही है